IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया – ज्ञात हो कि चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र में 18 सितम्बर को सेवा सहकारी समिति महाराजपुर के समिति प्रबंधक केजराम यादव के साथ उनके कार्यालय में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी बापूटोला निवासी चतुर सिंग पाल पिता घासीराम पाल को आज चिचोला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के दिन से चतुर पाल फरार चल रहा था। चिचोला चौकी में आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लेकर कर कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों और जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ राजनांदगांव के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। घटना के सहयोगी यादव राम पाल व लालचंद सिन्हा को चिचोला पुलिस ने पहले ही हिरासत में लेकर कर जेल भेज दिया था। तीनों आरोपी के उपर चिचोला पुलिस चौकी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था।

वर्सन

आर एस सेंगर प्रभारी, चिचोला पुलिस चौकी ने बताया कि- चतुर सिंह पाल को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!