IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 39 करोड़ के पार
-रिकवरी दर बढ़कर 97.28 प्रतिशत हुई
-पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों की संख्या 41,806
-भारत में सक्रिय मामले इस समय 4,32,041 हैं, जो कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत हैं
-दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.15 प्रतिशत), जो 24 दिन से लगातार तीन प्रतिशत से नीचे कायम

एक्स रिपोर्टर: 15 JUL 2021 by PIB Delhi

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार भारत में आमूल टीकाकरण कवरेज आज 39 करोड़ के पार हो गया। कुल 49,41,567 सत्रों के जरिये टीके की कुल 39,13,40,491 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 34,97,058 खुराकें दी गईं।

ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,02,59,902
दुसरी खुराक 74,67,814
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,77,49,670
दुसरी खुराक 1,01,08,761
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 11,80,17,979
दुसरी खुराक 42,03,947
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 9,60,12,486
दुसरी खुराक 2,62,71,510
60 वर्ष से अधिक

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 7,14,89,465
दुसरी खुराक 2,97,58,957
योग 39,13,40,491

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,01,43,850 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 39,130 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.28 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013E7G.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 41,806 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 18 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002L60W.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,32,041 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.39 प्रतिशत रह गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034HY6.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके कारण देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,43,488 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 43.80 करोड़ से अधिक (43,80,11,958) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.21 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.15 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजीटिविटी दर लगातार 24 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और लगातार 38 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004H468.jpg

 

***

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!