IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत 28 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत स्व-उद्यम स्थापित करने वाले शिक्षित व इच्छुक युवाओं से 28 अक्टूबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। योजनांतर्गत स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंक शाखाओं के माध्यम से व्यवसाय क्षेत्र के लिए अधिकतम 2 लाख रूपए ऋण, सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रूपए ऋण तथा उद्योग स्थापना के लिए अधिकतम 25 लाख रूपए ऋण का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवक-युवतियां आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन दो प्रतियों में निर्धारित तिथि तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र संयुक्त जिला कार्यालय हॉल नंबर 1 राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त की जा सकती है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!