ग्रामीण विकास योजनांतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए 10 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2021। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री लोकेश चंद्राकर ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए 10 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अंतर्गत विकासखंड राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम भैंसातरा के शीतला तालाब में तालाब सौंदयीकरण कार्य के लिए 4 लाख रूपए तथा ग्राम जोगीदल्ली में सर्व समाज के लिए सार्वजनिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Sub editor

