IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया। ग्राम जयसिंगटोला में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू,एम डी ठाकुर (गोंडवाना महासभा धमधागढ़),घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा,रविन्द्र वैष्णव भाजपा मंडल अध्यक्ष ,खिलेश्वर साहू महामंत्री ,श्रीमती हेमिन विष्णु साहू जनपद सदस्य,श्रीमती चम्पा शिवेंद्र चन्द्रवंशी सरपंच के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान पुष्पगुच्छ, बैच, तिलक लगाकर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू एवं अन्य अतिथियो ने कबड्डी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कबड्डी के खेल में अनुशासित एवं संगठित होकर खेलने वाली टीम विजयी होता है। खेल से हमारे तन मन दोनों स्वास्थ्य रहता हैं। इसलिए जीवन मे खेल का बहुत बड़ा महत्व हैं। जो टीम सामुहिक होकर खेलती हैं वही टीम विजयी होता हैं।विजयी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू ने सरपंच एवं ग्रामीणों के मांग पर ग्राम पंचायत जयसिंग टोला में मुक्तिधाम निर्माण की जिसकी स्वीकृत राशि 3.14 लाख एवं आश्रित ग्राम रामतराई में आहता निर्माण के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा किए जाने पर ग्रामीण जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर एम डी ठाकुर (गोंडवाना महासभा धमधागढ़) ,घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा,रविंद्र वैष्णव मंडल अध्यक्ष , खिलेश्वर साहू महामंत्री, श्रीमती हेमीन विष्णु साहू जनपद सदस्य, श्रीमती चंपा शिवेंद्र चंद्रवंशी सरपंच, कृष्णा साहू चिल्हाटी ,चित्रांगन साहू समाज सेवी, हरि कुमार चंद्रवंशी पूर्व सरपंच ,कृष्णा कुमार ,बुधराम पंच ,विष्णु कुमार समाजसेवी, नोहर दास साहू ग्राम पटेल ,सुधीर कुमार चंद्रवंशी ,रोहित कुमार गिरी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!