सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश के लिए 26 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
- अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी को
राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ के सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शिक्षा सत्र 2022-23 की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की गई है। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वेबसाईट https://aissee.nta.nic.in पर 26 अक्टूबर 2021 तक भर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए प्राचार्य सैनिक स्कूल अंबिकापुर मेण्ड्राकला जिला सरगुजा से मोबाईल नंबर 77470-32999 तथा दूरभाष क्रमांक 07774-261609 से संपर्क किया जा सकता है।

Sub editor

