उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी की क्रीड़ा अनुदेशक श्रीमती टेकाम उत्कृष्ट सेवा अवार्ड से पुरस्कृत
राजनांदगांव। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (भारत स्काउट एवं गाइड) द्वारा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी के क्रीड़ा अनुदेशक श्रीमती जयन्त्री टेकाम को विश्व बालिका दिवस के अवसर पर गाइडिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्रीमती जयन्त्री टेकाम के मार्गदर्शन में स्काडउट गाइड की कई छात्राओं को राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

Sub editor

