फुटबॉल : डोंगरगढ, राजनांदगांव पुलिस व मनेरी की टीम ने मैच जीतकर किया अगले दौर में प्रवेश
राजनांदगांव। मोर्निंग क्लब के तत्वावधान में म्युनिसिपल स्कूल मैदान में खेली जा रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आज चौथे दिन पहला मैच फ्रैंक ब्रदर्स बी विरुद्ध डोंगरगढ के मध्य खेला गया। डोंगरगढ की टीम 3 के मुकाबले 1 गोल से विजयी रही। दूसरा मैच राजनांदगांव पुलिस वर्सेस मोहड़ के मध्य खेला गया। राजनांदगांव पुलिस ने एकतरफा मुकाबले में के 6-0 से विजयी प्राप्त की। तीसरा मैच मनेरी विरुद्ध कृष्णा बॉयज के मध्य खेला गया। अंतिम समय तक दोनों टीमो का स्कोर 1-1 से बराबर रहा तथा, इस मैच का निर्णय ट्राय ब्रेकर से 5-4 से हुआ। मैच के रेफरी नवीन शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, विकास वैष्णव थे। टेक्निकल टेबल पर डॉ एम. टी. भद्र ने एवं आशुतोष सिंह ने अपनी सेवा दी। बुधवार विरुद्ध खैरागढ़ के बीच खेला जाएगा।

Sub editor

