IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव: नक्सल हमले में शहीद जवानों के परिजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें – कलेक्टर

कुपोषित बच्चों के आहार तथा पोषण की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
कोविड-19 के तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए एप्रोप्रियेट बिहेवियर का रखें विशेष ध्यान
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव 13 जुलाई 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि नक्सल हमले में शहीद जवानों के परिजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। नक्सल प्रभावित नागरिकों की मदद शासन की योजना के तहत करना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के तीसरी लहर की संभावना अभी बनी हुई है। महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में कोविड-19 के प्रकरण मिल रहे हैं। ऐसे में सभी को कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का विशेष ध्यान रखना है। कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने पर चालान काटने की कार्रवाई भी करें। जनसामान्य को कोविड-19 से बचाव के लिए चेतावनी देते रहें और मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। उक्त बातें कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान लंबित आवेदन पत्रों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण की ऑनलाईन एन्ट्री पोर्टल में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोषण आहार कार्यक्रम के तहत मॉनिटरिंग के लिए सभी अधिकारियों को 5 गांव दिए गए है। उन गांवों में विशेष तौर पर अतिकुपोषित बच्चों के आहार पर ध्यान देने के लिए निरीक्षण करें। डोंगरगढ़ एसडीएम ने अधिकारियों को कुपोषित बच्चों के आहार तथा पोषण की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को दिए गए दायित्व प्रशंसनीय है। विकासखंड स्तर पर भी कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए ऐसा करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आपके प्रयासों से कुपोषित बच्चे सुपोषित की श्रेणी में आ जाएंगे। एनीमिक बालिकाओं को भी सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने विकासखंड चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जीवन दीप समिति को 5 लाख रूपए की राशि चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए पुन: दी जा रही है। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के माध्यम से आम जनता के स्वास्थ्य के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीबी के अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक पशुपालन एवं चिकित्सा डॉ. देवरस को पशु औषधालय खोलने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग, जल जीवन मिशन, सीएसईबी के कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री एन गुरूनाथन, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी एवं एसडीएम श्री मुकेश रावटे उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
क्रमांक 79- उषा किरण ———————-
जिले में जैविक खाद की मांग के अनुरूप आपूर्ति करने की जरूरत – कलेक्टर
वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के विक्रय की साढ़े 3 करोड़ की राशि महिला स्वसहायता समूह एवं गौठान समिति को जारी की गई
19 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान
गोधन न्याय योजना की समीक्षा
राजनांदगांव 13 जुलाई 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक साढ़े 3 करोड़ रूपए की राशि का वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का विक्रय किया गया है। जिसमें से ढ़ाई करोड़ की राशि हितग्राहियों को जारी किया गया है। महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को एक करोड़ रूपए तथा गौठान समिति को ड़ेढ करोड़ रूपए की राशि जारी कर दी गई है। शेष राशि का भुगतान प्रक्रियाधीन है। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के तहत जैविक खाद उत्पादन बढ़ाने तथा वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय में गति लाने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए। उन्होंने कहा कि निजी दुकानों के खाद विक्रेता वर्मी कम्पोस्ट की मांग कर रहे हैं और उन्हें जैविक खाद उपलब्ध कराने के लिए यह सही समय है। जिले में जैविक खाद की मांग बहुत अधिक है इसके अनुरूप वर्मी कम्पोस्ट की आपूर्ति करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की फ्लेगशिप योजना है जिसका प्रभावी क्रियान्वयन करना है। जिले में गौठानों को मजबूत बनाना है और सेल्फ सस्टेनेबल की ओर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ब्लॉक प्लांटेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत पौधरोपण में गति लाएं।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन में खैरागढ़ एवं राजनांदगांव विकासखंड में अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी वर्मी कम्पोस्ट रिटेल शॉप नियमित रूप से खुलनी चाहिए, इससे वर्मी कम्पोस्ट के संबंध में जनसामान्य में जागरूकता आएगी। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को चारागाह निर्माण के लिए प्राथमिकता से कहा। मक्का बीज एवं नेपियर घास लगाएं तथा रखरखाव पर ध्यान दें। इसके साथ ही महिला स्वसहायता समूह के लिए बाड़ी निर्माण भी करें। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों द्वारा गौठान में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समूह की महिलाओं को मत्स्य पालन हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा। 100 गौठान चिन्हांकित कर समूह की महिलाओं को लाभान्वित करने कहा। उद्यानिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र को फेसिंग लगवाने के बाद व्यापक रूप से सब्जी उत्पादन करने तथा फलदार वृक्ष लगाने के लिए कहा। पशुपालन विभाग से गौठान में पशुओं केटीकाकरण के साथ ही मुर्गी पालन, बकरी पालन जैसे कृषि से जुड़े आजीविका की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही शेड निर्माण करने तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए बेकयार्ड पोल्ट्रीफार्म का निर्माण करने तथा प्रशिक्षण देने के लिए कहा। हाथकरघा विभाग को समूह की महिलाओं को बुनकर कार्य से जोडऩे के लिए कहा। वहीं रेशम विभाग एवं उद्योग विभाग को भी कार्य करने के लिए कहा। गौठान में विद्युत, पानी एवं अन्य सुविधाएं होनी चाहिए।
जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने कहा कि गौठानों में कार्यो को पूर्ण करने के लिए श्रमिक लगाएं, वर्मी कम्पोस्ट के छनाई का कार्य बढ़ाएं, आधुनिक तकनीक का प्रयोग करें तथा बोरी की व्यवस्था रखें। सभी गौठान के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। जनपद सीईओ, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी इस कार्य में संलग्न करें। उन्होंने कहा कि गौठान में काम करने वालों का सहकारी बैंक में एक अलग खाता खुलवा दें। उन्होंने कहा कि गौठान में प्रवेश द्वार अच्छा होना चाहिए। पौधरोपण करें साथ ही पानी, विद्युत, चारागाह, फेसिंग एवं समूह की महिलाओं के लिए शेड की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।  इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री एन गुरूनाथन, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ श्री संजय यादव, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम श्री मुकेश रावटे,  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक श्री सुनील वर्मा, उप संचालक पशुपालन डॉ. देवरस,  महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्री एसके सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री टीकम ठाकुर, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा, सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती गीतांजली गजभिये, सहायक संचालक हाथकरघा श्री इंद्रराज सिंह उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ जुड़े रहे।

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!