IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पंडरिया में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन की आम सभा बैठक सम्पन्न, सड़क सुरक्षा और ड्राइवर समस्याओं पर हुई चर्चा

कवर्धा/पंडरिया।। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन शाखा कवर्धा जिला कबीरधाम द्वारा पंडरिया ब्लॉक के सामुदायिक भवन में आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के ड्राइवर भाइयों को जागरूक करना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करना था।।

बैठक में राज्य कमेटी के पदाधिकारियों का विशेष आगमन हुआ। कार्यक्रम के दौरान राज्य कमेटी ने ड्राइवरों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता और अनुशासन बेहद जरूरी है।।

सभा में उपस्थित ड्राइवरों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं जैसे परमिट, बीमा, जुर्माना, सड़क सुरक्षा सुविधाओं की कमी और कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों को सामने रखा। राज्य कमेटी ने इन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों तक आवाज पहुंचाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ड्राइवरों से सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ दिलाई गई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।।।

You missed

error: Content is protected !!