रायपुर: मानसून का कवरेज अब पूरे भारत में, मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश, जानिए कल का मौसम पूर्वानुमान क्या है…
रायपुर। मंगलवार से मानसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है। हालांकि हर वर्ष यह कवरेज अलग-अलग तिथि में होता है। बीते साल के मुकाबले कवरेज इस साल देर से हुआ है।
दूसरी ओर पड़ोसी राज्यो में बने चक्रवाती सिस्टम की वजह से छग प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। मंगलवार को कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि
[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/07/DIST-FC_13.07.2021.pdf” title=”DIST FC_13.07.2021″] [pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/07/DRMS-5.pdf”]चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तटीय उड़ीसा और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण तटीय उडीसा पर स्थित है । इसके साथ उपरी हवा का चक्रवाती घेरा मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक विस्तारित है। एक द्रोणीका कच्छ से उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण उड़ीसा होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। पूर्व-पश्चिम shear zone 18 डिग्री उत्तर में 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
कल दिनांक 14 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730