IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
@स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.78 प्रतिशत
@पिछले 24 घंटों में 26,041 नए रोगी सामने आए
@भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,99,620) कुल मामलों का 0.89% है
@पिछले 94 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.94%) 3% से कम
xreporter news: 27 SEP 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों में 38,18,362 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 86 करोड़ (86,01,59,011) के ऐतिहासिक पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 84,07,679 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,71,418
दूसरी खुराक 88,35,377
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,49,453
दूसरी खुराक 1,48,33,709
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 34,82,66,215
दूसरी खुराक 7,45,08,007
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 15,64,81,731
दूसरी खुराक 7,39,69,804
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 9,97,47,469
दूसरी खुराक 5,47,95,828
कुल 86,01,59,011

पिछले 24 घंटों में 29,621 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,31,972 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.78% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 92 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 26,041 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 2,99,620 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.89% हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,65,006 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.44 करोड़ (56,44,08,251) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.94 प्रतिशत है जो पिछले 94 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.24 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 28 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 111 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

error: Content is protected !!