मानपुर में बच्चों में शिक्षा प्रवृत्ति के विकास के प्रति समझ विकसित करने कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
राजनांदगांव। मानपुर विकासखंड में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश शाह मंडावी की अध्यक्षता में जनपद सभाकक्ष में कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संकुल और स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों में शिक्षा प्रवृत्ति के विकास के प्रति समझ विकसित करने के दृष्टिकोण से और उनमें जिज्ञासा एवं सिखने की ललक हेतु कबाड़ से विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का निर्माण करने के बारे में बताया गया।
अतिथियों द्वारा इस प्रयास के लिए शिक्षकों कीे सराहना की। श्री जाहिद खान ने कार्यक्रम के उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने स्टॉल का अवलोकन किया। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री अरूण मरकाम ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच श्री हरिश लटिया, जनपद सीईओ श्री डीडी मंडले, टीआई मानपुर श्री निषाद, श्री एनके निरापुर, प्राचार्य श्री कारते, श्री दिलेश्वर वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।


