राजनांदगांव। इतिहास में पहली बार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के पेंशनर और सेवारत कुष्ठ कर्मचारियों का दो दिवसीय संयुक्त सम्मेलन, मिलन समारोह छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक नगरी मां बम्लेश्वरी देवी जी के पावन धरा डोंगरगढ़ के होटल केसरी नंदन में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में दोनों राज्यों से लगभग 250 से 300 पेंशनर और कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे।
सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा छग प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सही जिले के प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को अतिथि हेतु आमंत्रित किया गया है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्यों के कुष्ठ उन्मूलन विभाग में सेवारत एवं सेवानिवृत्त पेंशनर कुष्ठ कर्मचारियों अधिकारियों का दो दिवसीय संयुक्त सम्मेलन मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ के होटल केसरीनंदन में 12एवं 13 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है।
डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन समारोह में छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के सभी जिलों से कुष्ठ विभाग के पेंशनर और सेवारत कर्मचारी अधिकारी भाग लेने हेतु पहुंचेंगे। जहां पर होटल केसरी नंदन में दोनों प्रदेशों के सेवारत एवं सेवा निवृत्त कुष्ठ कर्मचारियों एवं अधिकारियों का 40 वर्ष पश्चात मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
कुष्ठ कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश का प्रथम बार समारोह दिनांक 14 अक्टूबर 1984 को आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का संयुक्त सम्मेलन समारोह 12 एवं 13 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान दोनों राज्यों के पेंशनर, और सेवारत कर्मचारी अधिकारियों का आपसी मिलन, कुशल क्षेम व संवेदनात्मक पहलुओं पर चर्चा होने और साथ ही दोनों राज्यों में कुष्ठ रोग के उन्मूलन, विकृति निवारण हेतु वर्तमान आधुनिक सरलतम तरीकों पर भी चर्चा की जावेगी और कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगे कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा एवं सभी समस्याओं का निराकरण हेतु शासन स्तर पर किए गए और किए जाने वाले प्रयासों के बारे में निर्णय लिए जाएंगे।
सम्मेलन में मध्यप्रदेश से श्री आर डी गर्ग, ,श्री अशोक सिंह, श्री विजय परसाई, श्री घनश्याम चौधरी सहित लगभग 100 सदस्य पहुंचेंगे।
मां बम्लेश्वरी देवी जी के धरा पर आयोजित दोनों राज्यों के इस संयुक्त सम्मेलन की तैयारी में छग के आयोजन समिति के संयोजक आर के थवाईत एवं प्रमोद तिवारी, नेहरू शर्मा, सीके गायकवाड़, विद्याभूषण दुबे, संतोष चौहान, चितरंजन शाहा, रामलखन साहू, अविनाश शर्मा, जयंती पटेल, एच एन साहू ने दोनों राज्य के पेंशनर एवं सेवारत कुष्ठ कर्मचारी अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
