IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

1 से 19 वर्षीय बालक एवं बालिकाओं को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाया जा रहा

राजनांदगांव 13 सितम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 1 से 19 वर्षीय बालक एवं बालिकाओं को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाया जा रहा है। मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिला रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 6 लाख 69 हजार 86 बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन कोविड-19 नियमों का पालन करते हुये मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका द्वारा गृह भेंट कर दवा सेवन कराया जायेगा। कृमि की दवा खिलाने पर बच्चों में खून की कमी व कुपोषण दूर होगा, मानसिक एवं बौद्धिक विकास, औसत आयु में बढ़ोत्तरी तथा स्कूल एवं आंगनबाड़ी में बच्चों का पढऩे में लगाव होगा। एल्बेंडाजोल टेबलेट 1 से 2 वर्ष आयु के बच्चों को आधी गोली चूरा कर तथा 2-3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली चूरा कर एवं 3 से 19 वर्ष के बच्चों को यह दवा 1 गोली चबाकर साफ पानी के साथ खिलाया जायेगा।

You missed

error: Content is protected !!