IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सघनता व सतर्कता के साथ चेकिंग करने हेतु दिया गया था निर्देश

कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने के लिये चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान

इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध 05 प्रकरण में कार्यवाही की गई

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया था की अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एम.सी.पी. लगाकर दुपहिया और चारपहिया वाहन की चेकिंग कर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखें। अवैध शराब, या अन्य मादक पदार्थों एवं संदिग्ध सामग्रियों पर रोक लगाने हेतु वाहनों की चेकिंग करने तथा कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया था।

जिसके तहत् जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 04/05/2024 को रात्रि 08ः00 से 12ः00 बजें तक एम.सी.पी. लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध, वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध 05 प्रकरण में कार्यवाही की गई, चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वाले कुल 86 प्रकरण दर्ज कर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 84300/-रूपये जुर्माना की कार्यवाही की गई साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूक भी किया गया।

You missed

error: Content is protected !!