IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर के निर्देशानुसार एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान परिषद का उद्घाटन और अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में डागा कन्या महाविद्यालय, रायपुर प्राचार्य डॉ. संगीता घई की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. घई ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारत अमेरिका संबंध विषय पर बताया कि भारत अमेरिका स्वाभाविक मित्र हैं। ये दोनो राष्ट्र लोकतंत्र के प्रति समान आस्था रखते हैं जहा एक ओर अमेरिका विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र है वही भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वहीं 1947 से भारत अमेरिका संबधो की चर्चा की और बताया कि अमेरिका भारत को समानता का दर्जा देता है और आज वैश्विक मंच पर भारत उभरती हुई शक्ति है उससे यह सिद्ध होता है की भारत आज विश्व की जरूरत है। आज इस विषय की प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है जब भारत G 20 की अध्यक्षता कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि द्वारा राजनीति विज्ञान परिषद का उद्घाटन किया गया। परिषद की अध्यक्ष सुरेखा सोरी, उपाध्यक्ष कोएना श्रीवास, सचिव अमन साहू, सह सचिव गीतांजलि, कोषाध्यक्ष मोना और आयोजन प्रभारी नम्रता व भारती, प्रचार प्रसार डाली और सपना को विगत वर्ष के परिणाम के अनुसार गुणानुक्रम में मनोनीत किया गया। अतिथि का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो संजय सप्तर्षि, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजकुमार बंजारे ने किया। उक्त अवसर पर अतिथि व्याख्याता दीपक कुमार, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!