IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • 24 फरवरी, 3 मार्च, 10 मार्च एवं 17 मार्च 2023 को होगा आयोजन
  • कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि विज्ञान केन्द्र, मत्स्य पालन सहित संबंधित विभागों को समन्वित तरीके से कार्य करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 17 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश पर जिले में 24 फरवरी, 3 मार्च, 10 मार्च एवं 17 मार्च 2023 को गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में शत प्रतिशत गोबर की खरीदी की जा रही है और नवाचार के लिए जिले में गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। गौठान मेला के माध्यम से विकास की नई संभावनाएं एवं नये रास्ते खुलेंगे। उन्होंने गौठान मेला में विकासशील किसानों को जोड़ते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि वैज्ञानिक तथा जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजन करने के निर्देश दिए। गौठान मेला के माध्यम से समूह की महिलाएं आपस में अपने अनुभवों को साझा करेंगे तथा यहां स्थानीय उत्पादों के पैकेजिंग, ब्रॉडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि विज्ञान केन्द्र, मत्स्य पालन सहित संबंधित विभागों को समन्वित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने बताया कि गौठान मेला का आयोजन 24 फरवरी, 3 मार्च, 10 मार्च एवं 17 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले ग्राम पंचायत, समूह की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीक, उद्यानिकी विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन, बाड़ी योजना, पशुपालन विभाग द्वारा यूरिया उपचार, कुक्कुट पालन सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!