IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्राम चिचोला में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

राजनांदगांव। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिचोला में विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी देखने तथा शासन की विभिन्न कल्याकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने दूरदराज से ग्रामीण पहुंचे। जनसंपर्क विभाग द्वारा सेवा-जतन-सरोकार, न्याय का नया अध्याय, छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट के माध्यम से जानकारी दी गई। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तक, पत्रिका, ब्रोशर का वितरण भी किया गया।

फोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे ग्राम रंगीटोला निवासी मोहम्मद असलम ने बताया कि वह भूमिहीन कृषक मजदूर है। उन्हें शासन के गरीब, मजदूर और भूमिहीन कृषक के लिए बनाए गए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 7000 रूपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता राशि मिली है। जिसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
ग्राम नागर कोहरा निवासी श्री महेश साहू एवं श्री धनेश ने कहा कि शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना बहुत ही सराहनीय योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को चार किस्तों में पैसा मिलता है। इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा, खेती-किसानी एवं त्यौहारो में कर रहे हैं। इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सभी किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। जिससे किसान के चेहरे पर आत्म सम्मान वाली मुस्कान आयी है। खेती किसानी को नया आधार मिला है। राज्य शासन ने 4 वर्ष में विभिन्न जनकल्याणकारी योजना गरीब, मजदूर व किसान वर्ग के लिए लायी है। राज्य शासन द्वारा मिलेट मिशन कोदो, कुटकी एवं रागी को भी समर्थन मूल्य खरीदा जा रहा है। कोदो, कुटकी और रागी की खेती करना किसानों ने छोड़ दिया था। शासन द्वारा इन फसलों को प्रोत्साहन मिलने से किसानों ने कोदो, कुटकी और रागी की खेती करना पुन: शुरू कर दिया है। फोटो प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में स्कूल बच्चे एवं ग्रामीण पहुंचे। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री मच्छेन्द्र महाले एवं भृत्य श्री भूपेन्द्र साहू ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!