IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 23 जनवरी 2023। अपने छोटे से आशियाना का सपना जब सच हुआ तब श्रीमती बिन्दा बाई साहू के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी की श्रीमती बिन्दा बाई साहू के अपना आशियाना बनाने की ख्वाहिश पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि शासन के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उन्हें 1 लाख 30 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। जिससे इस घर का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने बताया कि घर में छोटे-छोटे बच्चे है और हमारा घर खेत से लगा हुआ है। ऐसे में सांप, कीड़ो-मकोड़े का डर हमेशा बना रहता था। अब पक्का घर बन गया है। नल लग गया है और शौचालय भी बन गया है। जिससे हमारा मकान सर्वसुविधायुक्त हो गया है। सब काम समय पर हो जाते हैं और बेटा भी रोजी-रोटी के लिए समय पर चला जाता है। अब जीवन पहले से आसान और खुशहाल हो गया है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!