IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत त्यौहारों के अवसर पर किसानों को दूसरी किस्त की राशि मिलने पर खुशी हुई दुगुनी
– मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 1 लाख 86 हजार 474 किसानों के लिए 123 करोड़ 89 लाख 96 हजार रूपए की द्वितीय किश्त की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की
राजनांदगांव 22 अगस्त 2021। शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत त्यौहारों एवं पर्व के अवसर पर किसानों को दूसरी किस्त की राशि मिलने पर खुशी दुगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए राजनांदगांव जिले के लिए कुल 1 लाख 86 हजार 474 किसानों के लिए द्वितीय किश्त राशि 123 करोड़ 89 लाख 96 हजार रूपए की राशि डीबीटी की राशि उनके खाते में अंतरित की है। खेती-किसानी के साथ ही त्यौहारों के समय राशि मिलने पर किसानों में हर्ष व्याप्त है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं से उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आ रहे हैं। गौरतलब है कि जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के माध्यम से खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए राजनांदगांव जिले के लिए कुल 1 लाख 86 हजार 470 किसानों के लिए प्रथम किश्त राशि 123 करोड़ 89 लाख 63 हजार रूपए वितरण डीबीटी के माध्यम से किया गया था।

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

error: Content is protected !!