राजनांदगांव। मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी नगर की सेवाभावी संस्था बर्फानी सेवाश्रम समिति अपने आशीर्वादक व मार्गदर्शक श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर अनेक श्रद्धा भक्तिभावपूर्ण आयोजन आज २३ दिसम्बर शुक्रवार से आयोजित करेगी। जिसमें नगर सहित अंचल के श्रद्धालु भक्तजन व गुरु परिवार के सदस्य तीन दिनों तक हिस्सा लेंगे।
संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि मां काली स्वरूपनी पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में देश के महान संत व अखिल भारतीय चर्तु संप्रदाय के पूर्व श्री महंत श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धाभक्ति के साथ मनाई जायेंगी। जिसमें गुरु परिवार व अन्य भक्तजन अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में भक्तिभाव से श्री दादा जी के चरणों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का श्रीगणेश आज 23 दिसम्बर शुक्रवार को दोपहर 4 बजे से श्रीराम चरित्र मानस, अखण्ड रामायण पाठ से प्रारंभ होगा जिसमें श्रद्धालुओं सहित विभिन्न रामायण मानस मण्डलियां भी हिस्सा लेगी। द्वितीय दिवस 24 दिसम्बर शनिवार को अखण्ड रामायण पाठ की पूर्णाहुति, हनुमान चालीसा व सुुंदरकाण्ड पाठ 25 दिसम्बर रविवार को तृतीय दिवस प्रात: परम पूज्य गुरुदेव श्री बर्फानी दादा जी के मंत्रोच्चार व विधि विधान के मध्य श्रद्धालुओं द्वारा रूद्राभिषेक, श्री गुरु चरण पूजन, हवन, आरती, किया जायेंगा। तत्पश्चात श्री हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकाण्ड पाठ व भक्तिमय भजनों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, गुरूचरण सिंह छाबड़ा, महेन्द्र लुनिया, कमलेश सिमनकर, कुलबीर सिंह छाबड़ा, सूरज जोशी, आलोक जोशी, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल, आलोक बिंदल, संतोष खंडेलवाल के अलावा अन्य गुरुभक्त व श्रद्धालु भक्तजन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है।

Sub editor

