IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • टमाटर एवं बैंगन की फसल से संतराम को
    मिला फायदा ही फायदा
  • खेती में मिली शासन की मदद

राजनांदगांव 22 दिसम्बर 2022। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीह के किसान संतराम पटेल के चेहरे पर यह उजास मुस्कान है उन्नति और समृद्धि की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शासन के सहयोग से 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि में टमाटर एवं 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि में बैंगन की फसल लगाई है। श्री संतराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने बताया कि अपने खेतों में वे वर्मी कम्पोस्ट का बहुतायत प्रयोग कर रहे हैं।
श्री संतराम पटेल ने बताया कि अपने खेत में उन्होंने अयान किस्म का टमाटर लगाया है जो बेस्ट वेरायटी का टमाटर है और इससे 4 लाख का मुनाफा हुआ है। सिंघी भाटा की वेरायटी लगाये हैं जिससे लगभग 2 लाख रूपए का लाभ हुआ। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मल्चिंग विधि से बैंगन की खेती के लिए 20 हजार अनुदान प्राप्त हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रति एकड़ 9 हजार रूपए के हिसाब से 45 हजार रूपए इनपुट सब्सिडी मिलेगी। किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की दिशा में अग्रसर हुए हैं। मृदा परीक्षण कर उसके अनुरूप सब्जियों की खेती की जा रही है। सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा ने बताया कि किसानों को उद्यानिकी विभाग से सब्जियों की खेती के लिए लगातार प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन मिल रहा है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!