- निगम ने लिया चैन माउंटेन एक्सवेटर मशीन, महापौर ने पूजा कर चाबी सौपी
राजनांदगांव 21 दिसम्बर। नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन के लिये 14वें वित्त आयोग योजनांतर्गत लगभग 51.00 लाख रूपये की लागत से चैन माउंटेन एक्सवेटर मशीन क्रय किया गया, जिसका आज नवा गांव सेनीटेशन पार्क में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह व गणेश पवार, पार्षद श्री अजय छेदैया विशेष रूप से उपस्थित थे।
चैन माउंटेन एक्सवेटर मशीन के संबंध में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि कचरा प्रबंधन के लिये 14वें वित्त आयोग अंतर्गत नगर निगम द्वारा चैन माउंटेन एक्सवेटर मशीन क्रय किया गया है। उक्त मशीन से नवा गांव सेनीटेशन पार्क में कचरे के ढेर को समतल करने के साथ साथ कचरा छाटने व मिलाने, कचरा पलटने, कचरा फैलाने के अलावा वैज्ञानिक तरीके से ढलान तैयार करने आदि काम किया जायेगा। इसके अलावा बडे नालों की सफाई की जावेगी तथा तालाब गहरीकरण करने में भी उपयोग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मशीन के खरीदने से अब नाला सफाई के लिये किराये से मशीन लेने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे निगम में राशि की बचत होगी। इस अवसर पर उप अभियंता श्री दीपक महला, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित स्वच्छता दीदीया उपस्थित थे।

Sub editor

