IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 20 दिसम्बर। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में राशन कार्ड, आवास, दुकान, विद्युत संबंधी 05 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें से 1 आवेदन निराकृत किया गया।

जन चौपाल के संबंध में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह एवं आयुक्त डॉ चतुर्वेदी के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जिसमें 5 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड में नाम जोडने संबंधी 1 आवेदन प्राप्त हुये, कन्हारपुरी में विद्युत तार हटाने 1, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत दुकान आबंटन संबंधी 1, प्रधानमंत्री आवास संबंधी 1 एवं मोतीपुर राम नगर में सडक नाली निर्माण संबंधी 1 इस प्रकार कुल 5 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से राशन कार्ड में नाम जोडने संबंधी 1 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया, शेष आवेदनो का भी अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा। जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र.राजस्व अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, विधि अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि, प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!