राजनांदगांव 20 दिसम्बर 2022। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा द्वारा नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2022-23 संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकाय उप निर्वाचन के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। साथ ही निष्पक्ष निर्वाचन किए जाने के संबंध में निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन में पार्षद पद के अम्यर्थी हेतु व्यय सीमा नगर पालिका परिषद के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए एवं नगर पंचायत के लिए 50 हजार रूपए निर्धारित की गई है। उप निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों से निर्वाचन में सहयोग की अपील की गई। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Sub editor

