राजनांदगांव 19 दिसम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सबके लिये आवास मिशन के तहत राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत कुल 8137 आवासो की स्वीकृति प्राप्त हुयी है। स्वीकृति के विरूद्ध अधतन प्रगति 4002 आवास पूर्ण हो चुके है एवं लगभग 2310 आवासों का निर्माण प्रगति पर है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक (बी.एल.सी.) मोर जमीन मोर मकान के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र के ऐसे 116 परिवारों का आवास निर्माण किये जाने केन्द्र एवं राज्य शासन से डी.पी.आर. स्वीकृत हुये है। जिनके आवास निर्माण प्रारंभ किये जाने वार्ड में नगर निगम के आर्किटेक्ट एवं सर्वेयर हितग्राहियों द्वार दिये गये पते पर सम्पर्क किये किन्तु इनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। वार्ड पार्षद, आस पास के लोगों एवं राशन दुकानों से भी इन परिवारो की जानकारी चाही गयी, पर उनसे भी जानकारी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन 116 परिवारों का नाम स्वीकृत डी.पी.आर. में होने की स्थिति में केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा बार बार हितग्राहियों के संबंध में प्रगति मांगी जा रही है। इन परिवारों के कारण प्रगति बाधित होने पर इनके नामों को परियोजना से विलोपित किये जाने सूची का प्रकाशन नगर निगम के सूचना पटल एवं एम.सी.आर.जे.एम. पोर्टल पर किया जा रहा है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा है कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से कोई भी परिवार वंचित न रहे इसके लिये 116 परिवारों की प्रकाशित सूची में नाम दर्ज हितग्राही आधार कार्ड लेकर नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास कार्यालय में दिनांक 22 दिसम्बर 2022 दिन गुरूवार तक जॉच करा सकते है, अन्यथा संबंधित का स्वीकृति निरस्त किये जाने अभिमत शासन को भेजा जायेगा, जिसके लिये संबंधित हितग्राही स्वयं जिम्मेदार होगेे।

Sub editor

