IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • ग्राम पंचायत करमतरा में मनाया गया जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ गौरव दिवस
  • मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव को दी आदिवासी कन्या छात्रावास की अनूठी सौगात, किया शिलान्यास
  • कलेक्टर ने ग्रामीणों को दी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी
  • कलेक्टर के प्रयासों से ग्राम पंचायत करमतरा में खुला गौठान

राजनांदगांव 17 दिसम्बर 2022। जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत करमतरा में आज छत्तीसगढ़ शासन के 4 साल पूरा होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता को दिए गए संदेश के प्रसारण रायपुर से लाईव देखा। ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक मुख्यमंत्री के प्रसारित कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज इस अवसर पर  वर्चुअल माध्यम से राजनांदगांव जिले में निर्मित आदिवासी कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे पुरखों, किसानों और नौजवानों का सपना तेजी से साकार हो रहा है। हमारे पुरखों ने विकसित, समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। आज यह सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ छत्तीसगढिय़ा संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हमारे अन्नदाता खुशहाल हैं। स्वावलंबी बन रही महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक है। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लगभग 11 हजार करोड़ रूपए की ऋण माफी और 2500 रूपए में धान खरीदी का फैसला लिया। इस फैसले के साथ ही न्याय का जो सफर प्रारंभ हुआ था वह आज भी जारी है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क प्रारंभ किए जा रहे हैं, जिनमें से शेड, बिजली, पानी की व्यवस्था की गई है। यहां युवा अपने छोटे-छोटे उद्योग लगा सकते हैं। इन्हें बैंक से लोन दिलाने और रॉ मटेरियल उपलब्ध कराने में भी राज्य सरकार सहयोग करेगी। गौठानों के उत्पादों के विक्रय के लिए सी-मार्ट प्रारंभ किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की चार वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वन अधिकार पट्टों का वितरण, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूल, लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू ऐडिशन, घोटुल, देवगुडिय़ों के विकास, राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य भी कर रहे हैं।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देकर ग्रामीणों को इसका लाभ लेने प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना से ग्रामीणों की दशा बदल रही है। उन्होंने कहा कि महिला समूह गोधन न्याय योजना से जुड़कर ग्रामवासी आर्थिक आमदनी कमाने के साथ ही सशक्त और स्वावलंबी बन रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि यहां गौठान योजना का प्रारंभ होने से ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने महिला समूह की गतिविधियों के संचालन के लिए आने वाले समय में मुर्गी शेड, आजीविका केंद्र स्थापित करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार ने ग्रामीण को सुराजी गांव योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा 4 गर्भवती माताओं की गोद भराई कार्यक्रम किया गया। महिलाओं को पोषण थाली का वितरण भी इस अवसर पर किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, गौठान समिति, स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!