IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत पंडरापानी एवं ग्राम पंचायत बेन्दाडी पहुंचकर वहां के ग्रामीणों को मोर आवास मोर अधिकार की जानकारी दी और उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सपना था कि प्रत्येक कच्चा मकान को पक्का किया जाए इसी योजना के तहत गरीब परिवारों का पक्का मकान बनाया गया है लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता सरकार आई है तब से प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरी तरह से बंद करके भूपेश सरकार ने गरीबों का छत छीनने का काम किया है। बीते 4 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को पूरी तरह से बंद किया गया था लेकिन चुनाव में कहीं हार ना मिल जाए इसलिए 4 वर्ष के बाद इस योजना को क्रियान्वयन की कोशिश कर रहा है जबकि पिछले कार्यकाल में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि अभी तक लोगों को नहीं मिल पाई है अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने कहा कि भूपेश सरकार की विदाई लगभग तय है क्योंकि उन्होंने गरीबों का छत छीना है।उनकी उलटी गिनती शुरू हो गई है. अब गरीब भूपेश सरकार को कुर्सी से उतारने आतुर है जनता समझ चुकी है कि यह सरकार गरीबो का नहीं है।

इस अवसर पर आत्माराम चंद्रवंशी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू, धन्ना लाल यादव, नकुल तारम, भुनेश्वर साहू ,कुमान सिंग, दयालु कोर्राम, सांवत राम सरपंच, ग्राम पटेल एवं बड़ी संख्या में महिलाएं ,पुरुष उपस्थित रहे। इस अवसर पर आत्माराम चंद्रवंशी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू, धन्ना लाल यादव, नकुल तारम, भुनेश्वर साहू ,कुमान सिंग, दयालु कोर्राम, सांवत राम सरपंच, ग्राम पटेल एवं बड़ी संख्या में महिलाएं ,पुरुष उपस्थित रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!