IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 13 दिसम्बर। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों में प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में राशन कार्ड नाम जुडाने, हटाने, निरस्त करने संबंधी 11 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें 10 का त्वरित निराकरण किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में 11 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें राशन कार्ड में नाम जोडने, काटने संबंधित 10 प्रकरणो का निराकरण किया गया तथा शेष 1 आवेदन राशन कार्ड निरस्त करनें संबंधी प्रकरण का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, विधि अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री संदीप तिवारी, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!