IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

मोहला 13 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीदी का महाभियान एक नवम्बर से जिले में प्रारंभ है। शासन द्वारा किसानों की सहूलियतों के लिए खरीदी केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ नवीन धान खरीदी केन्द्र भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मोहला विकासखंड के ग्राम एकटकन्हार में नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू किया गया है। एकटकन्हार में नवीन धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में काफी खुशी है। अब यहां नवीन उपार्जन केन्द्र खुलने से आस-पास के गांवों के किसानों को धान विक्रय में सुविधा हो रही है। जिसके लिए किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।

इस नवीन धान केंद्र में अब तक 127 कृषकों ने धान बिक्री किया है। धान उपार्जन केन्द्र मेें 2022-23 में अब तक 1 करोड़ 22 लाख 59 हजार 264 रूपए की धान खरीदी की गई है। वहीं 96 लाख 23 हजार 365 रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके साथ ही कई किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल एप्प की मदद से ऑनलाइन टोकन कटा रहे हैं। धान बेचने आए ग्राम करमोता के किसान ने बताया कि मैं 234 कट्टा धान बेचने आया हूँ। पहले हमें 10-12 किलोमीटर दूर धान धान बिक्री करने के लिए जाना पड़ता था। लेकिन इस बार यहां नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने से हम आसानी से धान बिक्री कर पा रहे हैं। अब हमें ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!