IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर 167 बकायादारों के काटे गए बिजली कनेक्शन, 353 बकायेदारों से वसुली 28 लाख 98 हजार की बकाया राशि

राजनांदगांव, 12 दिसम्बर 2022। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा गैर घरेलू ,औद्योगिक एवं घरेलु विद्युत कनेक्शनों के बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए निरंतर वृहद् स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। राजनांदगांव शहर के पश्चिम जोन, पूर्वी जोन, बोरी उपसंभाग, सोमनी उपसंभाग एवं ग्रामीण उपसंभाग में मॉस डिस्कनेक्शन के लिए गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा ऐसे 167 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए तथा 353 बकायेदार उपभोक्ताओं से 28 लाख 98 हजार रूपये की राशि का भुगतान प्राप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को फोन एवं एसएमएस के माध्यम से सूचना दिया जा रहा है, जिससे वे बिजली बिल समय पर जमा कर देंवें। मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर बिजली बिल पटाने के लिए अनुरोध भी कर रहे हैं।

राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आलोक कुमार दुबे ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं पर की जा रही कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। वर्तमान में गैर घरेलू एवं औद्योगिक कनेक्शनों के बकायेदारों के साथ-साथ घरेलू श्रेणी के बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन एवं बकाया राशि वसुली के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में राजनांदगांव शहर के पश्चिम जोन, पूर्वी जोन, बोरी उपसंभाग, सोमनी उपसंभाग एवं ग्रामीण उपसंभाग के 167 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जिन पर 16 लाख 53 हजार रूपए की राशि बकाया था, ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर काट दिए गये हैं साथ ही 353 बकायेदार उपभोक्ताओं से 28 लाख 98 हजार रूपये की राशि वसूल की गई। उन्होने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से करें, ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके। नियत समय पर बिजली बिल का भुगतान कर राज्य शासन द्वारा प्रदान की जा रही बिजली बिल हॉफ योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!