- राज्य सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना से मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं राजनांदगांव जिलें के घरेलु उपभोक्ताओं को मिली सस्ती बिजली
राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2022। बिजली बिल हॉफ योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा घरेलु उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक के बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं राजनांदगांव जिलें के अब तक 2 लाख 98 हजार 604 घरेलु उपभोक्ताओं को 207 करोड़ 04 लाख 26 हजार रूपये की राशि तक की छूट मिल चुका है। विद्युत वितरण कंपनी इस योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को योजना षुरू होने के बाद से अब तक उन्हे मिली छूट की जानकारी प्रमाण-पत्र के माध्यम से दे रही है।
गौरतलब है कि प्रदेश भर में मार्च 2019 से बिजली बिल हॉफ योजना लागू की गई है। इसमें घरेलु उपभोक्ताओें को 400 यूनिट तक की खपत पर सीधे उनके बिजली बिल में ऊर्जा प्रभार में 50 प्रतिशत छूट का लाभ देते हुए बिजली जारी किया जा रहा है। इसकी जानकारी बिल में प्रिंट करके दी जाती है वहीं नियमानुसार बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को राज्य शासन की बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। क्योेंकि बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं होने से वे स्वतः अपात्र हो जायेंगें। राजनांदगंाव सर्किल के अन्तर्गत मोहला-मानपुर-चौकी जिले में कुल 56 हजार 400 घरेलु उपभोक्ता में से 44 हजार 92, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलें में कुल 70 हजार 992 घरेलु उपभोक्ताओं में से 68 हजार 987 एवं राजनांदगांव जिलें में कुल 1 लाख 98 हजार 867 घरेलु उपभोक्ता में से 1 लाख 85 हजार 525 उपभोक्ता बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ ले रहे हैं। वहीं पिछले 02 माह से नियमित रूप से बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने के कारण 27655 उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। इस योजना का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए सभी बकायेदार घरेलु उपभोक्ताओं से बकाया राशि के भुगतान हेतु अपील की जा रही है, ताकि उन्हे भी इस योजना का लाभ मिल सके।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री सलिल कुमार खरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई बिजली बिल हॉफ योजना के अन्तर्गत राजनांदगांव जिलें के 01 लाख 85 हजार 525 घरेलु उपभोक्ताओं को 145 करोड़ 10 लाख 94 हजार, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलें के 68 हजार 987 घरेलु उपभोक्ताओं को 38 करोड़ 42 लाख 37 हजार एवं मोहला-मानपुर-चौकी जिलें के 44 हजार 92 घरेलु उपभोक्ताओं को 23 करोड़ 51 लाख 14 हजार रूपये इस तरह राजनांदगांव वृत्त के कुल 02 लाख 98 हजार 604 घरेलु उपभोक्ताओं को 207 करोड़ 04 लाख 26 हजार रूपये तक की छूट मार्च 2019 से अब तक मिल चुका है। घरेलु उपभोक्ता इसका लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के अन्तर्गत अब तक कितने यूनिट एवं रूपये तक लाभ उन्हे मिला है, इसका पूरा ब्यौरा उन्हे प्रमाण-पत्र के माध्यम से प्रदान की जा रही है। वहीं बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को भी इस योजना का लाभ बकाया राशि के भुगतान करने के पश्चात मिलना आरंभ हो जायेगा। जिसकी जानकारी उपभोक्ता बिजली बिल के अलावा अपने मोबाइल पर “मोर बिजली ऐप“ में भी देख सकते हैं।

Sub editor

