राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2022। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत संचालित वेटनरी पॉलीटेक्निक राजनांदगांव, महासमुंद, सूरजपूर, जगदलपुर के डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंन्ड्री एवं मात्स्यिकी पॉलीटेक्निक धमधा दुर्ग में डिप्लोमा इन फिशरीस सांइस पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रारंभ है। कक्षा बारहवीं बायोलॉजी संकाय भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान विषय से उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन 13 दिसम्बर 2022 तक कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया उक्त संकाय के छात्रों की मेरिट के आधार पर की जाएगी। पात्रता रखने वाले विद्यार्थी 13 दिसम्बर 2022 मध्य रात्रि 11.59 बजे तक पंजीयन विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.cgkv.ac.in एवं http://cgkvmis.cg.nic.in पर ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु विश्वविद्यालय वेबसाईट www.cgkv.ac.in पर उपलब्ध है।

Sub editor

