IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर 2022 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय राजनांदगांव में पूर्वान्ह 11.30 बजे मनाया जाएगा। जिसमें जिले के गणमान्य नागरिक एवं भूतपूर्व सैनिक तथा उनके आश्रित उपस्थित रहेंगे।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस का उद्देश्य हमारे देश के बहादुर सैनिकों को सम्मान देना एवं इस दिन विशेष तरह के बने झंडे भेंट कर देश के शहीदों के परिवार के कल्याणार्थ धनराशि एकत्र करना है। यह दिन युद्ध में विकलांग तथा शहीदों के परिवार के पुर्नवास के लिये मनाया जाता है। थल सेना, वायु सेना तथा जल सेना के कितने ही जांबाज शूरवीरों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। सन् 1947 से आज तक भारतीय सेना ने विभिन्न युद्धों में कई परिवारों के एक मात्र कमाने वाले मुखिया शहीद हो गए हैं तथा बड़ी संख्या में सैनिक स्थायी रूप से नि:शक्त हो गये हैं। यह झण्डा दिवस हमें याद दिलाता है, कि इन शहीदों की पत्नियों, विकलांग सैनिकों तथा उन जांबाजों के आश्रितों जिन्होंनें राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उनकी देखभाल करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

इस झंडा दिवस के अवसर पर एकत्रित की गई धनराशि समामेलित विशेष निधि में जमा की जाती है। इस कोष से गरीब व जरूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनायें चलाई जाती है, जिसमें चिकित्सा सहायता, छात्रवृत्ति, तत्काल सहायता, पुत्री विवाह अनुदान, दाह संस्कार, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण हेतु अनुदान आदि शामिल है। इस झंडा दिवस पर दान की गई राशि आयकर से 100 प्रतिशत मुक्त होती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी शहीदों की विधवाओं तथा युद्ध के दौरान विकलांग हुए, हमारे सैनिकों के प्रति अपना कर्तव्य समझकर तथा आगे बढ़कर यथासंभव धनराशि का योगदान देकर राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन करेंगे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!