IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत मिलने पर त्वरित रूप से वन सचिव को जांच करने के दिए निर्देश

  • वन सचिव ने ग्राम झिटिया में तेंदूपत्ता संग्राहकों से चर्चा कर तेंदूपत्ता भुगतान के संबंध में चिल्हाटी समिति की गहन जांच की

मोहला 18 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खुज्जी विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत मिलने पर त्वरित रूप से वन सचिव श्रीमती आर संगीता को जांच के निर्देश दिए। इसी कड़ी में आज वन सचिव श्रीमती आर संगीता ने अम्बागढ़ चौकी तहसील के ग्राम झिटिया में तेंदूपत्ता संग्राहकों से चर्चा की एवं तेंदूपत्ता भुगतान के संबंध में चिल्हाटी समिति की गहन जांच की। वन सचिव ने फड़ एवं समितियों से पंजीयन, तेंदूपत्ता संग्राहकों के कार्ड, फड़ मुंशी पंजी, बैंक खाता का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम झिटिया, मिरचे, कोरचाटोला के हितग्राहियों एवं शिकायतकर्ताओं से चर्चा की तथा तेंदूपत्ता राशि भुगतान की वस्तुस्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान हितग्राही सर्वश्री चन्द्रभान, नकुलराम, सालिकराम, भजनाराम, अनिल कुमार, शिवकुमार के संग्रहण कार्ड,  रजिस्टर, बैंक सूची एवं बैंक स्टेटमेंट का मिलान किया गया एवं उनका भुगतान संग्रहण मात्रा के अनुसार सही पाया गया है। सभी ने कहा कि राशि के भुगतान के संबंध में कोई शिकायत नहीं है और हम सभी भुगतान  से संतुष्ट है। वन सचिव श्रीमती संगीता ने एसडीओ, रेंजर की बैठक लेकर तेंदूपत्ता भुगतान के संबंध में जानकारी भेजने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन एवं वनमंडलाधिकारी श्रीमती सलमा फारूकी सहित राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!