IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव, 11 नवम्बर 2022। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-चौकी जिले के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबधी शिकायतों के समाधान सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल करते हुए विद्युत समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बिजली कंपनी द्वारा डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला, वासड़ी, अम्बागढ़ चौकी, बांधाबाजार, कुमरदा, कौड़ीकसा, अर्जुनी, ढेड़ेसरा एवं सोनेसरार में आयोजित शिविरों में उपस्थित अधिकारियों द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के विवादित देय को, वोल्टेज की समस्या, नये विद्युत कनेक्शन, मीटर की समस्या, ट्रांसफार्मर भार वृद्धि, विफल ट्रांसफार्मर संबधी समस्या सहित विद्युत संबधी अन्य समस्याओं का समाधान हेतु समुचित कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी.के. मेश्राम द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत विशयक समस्याओं के मद्देनजर 04 जिले राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-चौकी के समस्त वितरण केन्द्रों में विद्युत समस्या निवारण शिविरों के आयोजन के निर्देश दिये गये हैं। इन जिले में सभी विद्युत उपभोक्ताओं के हित को ध्यान मेें रखकर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी डोंगरगांव एवं राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता पी.सी. साहू एवं अलोक दुबे ने बताया कि डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला, वासड़ी, अम्बागढ़ चौकी, बांधाबाजार, कुमरदा, कौड़ीकसा, अर्जुनी, ढेड़ेसरा एवं सोनेसरार में आयोजित विद्युत समस्या निवारण शिविरो में कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 80 आवेदन पत्रों सें संबंधित विषयों का निराकरण किया गया। शेष 7 आवेदन लाइन विस्थापन से संबंधित होने के कारण परीक्षण के पश्चात कार्यवाही हेतु लंबित रखी गई है। आयोजित विद्युत समस्या निवारण शिविरों उपस्थितजनों को बिजली की बचत एवं सुरक्षित उपयोग हेतु प्रेरित कर बिजली बिल हॉफ योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना एवं मोर बिजली ऐप के बारे में अधिकाधिक जानकारी दी रही है। शिविर स्थल में उपस्थित पॉवर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समस्त उपभोक्ताओं से आग्रह किया जा रहा है कि मीटर रीडर द्वारा स्पॉट बिलिंग मशीन से रीडिंग दर्ज कर बिल देते समय बिल में दर्ज रीडिंग और मीटर में दर्ज रीडिंग का मिलान कर ले, यदि जारी रीडिंग बिल मेे अंतर हो तो तत्काल रीडर या अधिकारी को इसकी सूचना दें। घर के अन्दर स्थापित विद्युत मीटर को बाहर की ओेर लगवायें, जिससे नियमित रीडिंग हो सके। घर या प्रतिश्ठान में विद्यमान वायरिंग, उपयुक्त साईज व गुणवत्ता वाले वायर तथा आर्थिंग को अधिकृत इलेक्ट्रीशियन से चेेक करायें।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!