राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में गजानन माधव मुक्तिबोध की 105 वीं जयंती पर हिंदी विभाग द्वारा 12 और 13 नवंबर 2022 को दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी की जा रही है। प्राचार्य डॉ. के. एल. टाण्डेकर ने बताया कि मुख्य अतिथि, कुलपति, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर डॉ. केशरी लाल वर्मा, अध्यक्ष, प्राध्यापक, भारतीय भाषा केन्द्र, जे.एन.यू.नई दिल्ली, डॉ. देवेन्द्र चौबे, विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक – हिंदी, शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, छिंदवाड़ा डॉ. विजय कलमदार जी पधार रहे है।
संगोष्ठी के संयोजक डॉ. शंकर मुनि राय ने बताया कि संगांष्ठी में प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से जुड़ने का विकल्प है। अभी तक मुबई, रांची, कानपुर, सासाराम, जमशेदपुर, छिंदवाड़ा आदि स्थानों से आने वाले प्रतिभागियों ने अपने पंजीयन करा लिये हैं। प्रतिभागियों के शोधपत्रो का सारांश ‘शोध सारिका’ के नाम से प्रकाशित किया गया है। साथ ही संगोष्ठी में शामिल कुछ पत्रों को दिल्ली के प्रकाशनों से पुस्तक रूप में प्रकाशित करने का प्रयास भी जारी है।

Sub editor

