IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव।  शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के भौतिकशास्त्र विभाग द्वारा डॉ. होमी जहांगीर भाभा को 30 अक्टूबर उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। भौतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. पी. बी. टांक ने स्वागत भाषण में बताया कि डॉ. भाभा प्रकृति प्रेमी थे। मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक मिश्र, Govt. VYT. Science College dung ने डॉ. भाभा द्वारा भारतवर्ष के लिए किए गए शोध कार्यों को विस्तार से बताया। अंत में सभी छात्र – छात्राओं को क्वीज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, PPT प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान दिया गया। आभार प्रदर्शन सहा. प्राध्यापक एल.पी. उर्वशा ने किया एवं संचालन M.SC. छात्रा कु. पुष्पाजली एवं कु. शिवाली ने की।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!