IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जनकल्याण सेवा समिति रौहा ने किया मंदिरों का पोताई

कवर्धा। जनकल्याण सेवा समिति रौहा के सभी सदस्यों के द्वारा ग्राम रौहा में स्थित बजरंगबली मंदिर, मां महामाया मंदिर, ठाकुर देव मंदिर, पर स्वच्छता अभियान चलाकर सभी मंदिरों को चुने से पोताई किया। सदस्यों का कहना है त्योहारों में तो हम अपने घरों को पोताई करते हैं यह तो स्वाभाविक बात है। लेकिन मंदिरों की साफ सफाई एवं पोताई करना हमारे सभी साथियों के लिए भाग्य की बात है, जो हम अपने घरों के साथ मंदिरों का पोताई कर रहे हैं। हमें अपने हिंदुत्व पर अभिमान है। आगे सदस्यों ने कहा कि हमसे जितना हो सके मंदिरों एवं अपने ग्राम की समस्या को समाधान करने की कोशिश करेंगे और लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण हेतु प्रेरित करते हुए कार्य करेंगे।

आज की इस कार्य में मुख्य रूप से टीकम निर्मलकर, झयकुमार चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम निर्मलकर, सुनील साहू,अनुराग चंद्रवंशी,मिथुन मानिकपुरी ,थानुराम साहू, पोषण साहू ,आकाश चंद्रवंशी आदि सदस्य उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!