राजनांदगांव। स्वच्छ भारत मिशन शहरी की आठ साल की उपलब्धी पर जश्न मनाते हुये भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 1 अक्टूबर 2022 को भारत के नागरिकों से 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली स्त्रोत पर अलगाव अभियान में शामिल होने का आग्रह किया, जो कचरे के पृथककरण की अभ्यास को मजबूत करने पर केन्द्रित है। इस अभियान का मूल उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गो के बीच सही अपशिष्ट पृथककरण प्रथाओं को सुदृढ़ करना और अलग किए गए अपशिष्ट संग्रह एवं प्रसंस्करण की गुणवत्ता में सुधार करना है। इसी कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर निगम, राजनांदगांव के मिशन क्लीन सिटी की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कचरा पृथककरण व स्वच्छता के लिए जनजागरूकता अभियान नगर में चलाया जा रहा है। महावीर चौक फ्लाई ओव्हर के नीचे आज की नुक्कड़ सभा में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कचरा पृथककरण की जानकारी देते हुए नगर को स्वच्छ एवं साफ रखने नागरिकों से अपील की गई।
जारूकता अभियान का मुल उद्देश्य स्त्रोत पर कचरे का पृथककरण मतलब घर में ही कचरे को पृथककरण करना है। बेहतर संग्रह दक्षता, कचरे के प्रसंस्करण और संसाधन वसूली के लिए स्त्रोत पर कचरे का पृथककरण महत्वपूर्ण है। आधी लड़ाई तब जीती जाती है जब स्त्रोत पर ही कचरे का पृथककरण किया जाता है। पृथककरण की गुणवत्ता से अपशिष्ट प्रबंधन की दक्षता में और सुधार होगा। यह नागरिक केन्द्रित नागरिक कार्यवायी प्रबंधन की समस्याओं और शहरों पर लागत की बोझ को कम करेगी। तेजी से बदलते शहरी परिदृष्य परिस्थीतिकी तंत्र, जनसंख्या प्रवास और लगातार बढ़ते घरो व प्रतिष्ठानों के साथ यह आवश्यक है कि नागरिकों के बीच व्यवहार परिवर्तन को सुदृढ़ किया जाए साथ ही उन्हे नगरीय निकाय के बीच शामिल किया जाए।
जागरूकता अभियान नुक्कड़ सभा में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि, नगर निगम द्वारा साफ-सफाई के अलावा स्वच्छता दीदीयों डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करती है। स्वच्छता अभियान बिना जनभागीदारी के सफल नही होगा। इसमें शहर के सभी नागरिकों को जुडना है। तभी हम स्वच्छता में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है। इस जागरूकता अभियान का मूल उद्देश्य भी स्वच्छता एवं कचरा पृथककरण से लोगो को जोडना है। उन्होने कहा कि, इस नुक्कड़ सभा के माध्यम से मै शहर की जनता को स्वच्छता अभियान से जुडने की अपील करती हॅू, ताकि हमारे शहर में स्वच्छ एवं साफ वातावरण निर्मित हो सके।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि, कचरा पृथककरण एवं स्वच्छता के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता से जोडना है। हमारी स्वच्छता दीदीयां प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर एस.एल.आर.एम. सेन्टर में कचरा पृथककरण करते है। उन्होने कहा कि, इस अभियान का मूल उद्देश्य स्त्रोत पर कचरे का पृथककरण करना है। इसका मतलब घर में ही कचरे को हरा डब्बा में गिला कचरा एवं नीला डब्बा में सुखा कचरा पृथककरण किया जाए। शहर में नुक्कड़ सभा के माध्यम से नागरिकों को जोडने का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नुक्कड़ सभा में नामांकित पार्षद श्री प्रभात गुप्ता, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी अधिकारी सुश्री आयुषी सिंह, सहायक प्रभारी श्री पवन कुर्रे, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री देवेश साहू सहित स्वच्छता दीदीयां उपस्थित थी।

Sub editor