राजनांदगांव 6 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत टाका पारा, नेहरू नगर स्टेशन रोड के पास पेयजल सप्लाई हेतु इंटर कनेक्शन कार्य कराया जाना है, उक्त कार्य कराये जाने के कारण टांका घर की दोनो उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे आज 7 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार की शाम के समय टांका घर की दोनो टंकियों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि टाका घर टांकी (क्षमता 40 लाख लीटर) से रायपुर नाका, जी.ई. रोड, रामाधीन मार्ग, कामठी लाईन, गुडाखू लाईन, जुनीहटरी, जय स्तम्भ रोड, कलार पारा, सिनेमा लाईन, गोल बाजार, पुराना अस्पताल रोड, सदर लाईन आधा क्षेत्र, स्टेशन पारा वार्ड नं. 11 व 12, गंज लाईन, आरामशीन रोड, स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टाका घर पुराना सिविल लाईन, बल्देव बाग, स्टेशन पारा, चिखली, नेहरू नगर, जमात पारा, आजाद चौक, रेल्वे स्टेशन रोड एवं टांका घर टंकी (क्षमता 15 लाख लीटर) से गौरीनगर, स्वीपर कालोनी, स्टेशन पारा मेें दिनांक 7 अक्टूबर 2022 शुक्रवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 8 अक्टूबर 2022 शनिवार से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Sub editor