IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियो को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन राज्य स्तर, संभाग स्तर, जिला स्तर तथा ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों मंे किया जाना है। शासन द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्र में सफल आयोजन करने के आदेश दिये गये है। शासन के आदेशानुसार नगर निगम राजनांदगांव में सफल आयोजन किये जाने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के निर्देश पर आयोजन समिति, राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय समिति एवं राजीव युवा मितान क्लब जोन स्तरीय समिति का गठन किया गया। 6 अक्टूबर 2022 से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल मैदान में करने आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा रूप रेखा तैयार की गयी।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 आयोजित करने शासन के आदेशानुसार एवं महापौर महोदया के निर्देश पर छत्तीसगढिया ओलंपिक के सफल आयोजन के लिये समितियों का गठन किया गया, गठित समितियों को आयोजन के संबंध में जानकारी दी गयी।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन दिनांक 6 अक्टूबर 2022 से ठा.प्यारेलाल सिंह न.पा.नि.उ.मा. शाला के मैदान में आयोजित किया जाना है। आयोजन के लिये 51 वार्डो को 6 जोन मंे विभक्त किया गया है। 6 जोन को 3 भाग में बाट कर खेल आयोजित किये जायेगे। जिसके तहत दिनांक 6 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से वार्ड नं. 01 से वार्ड नं. 18 कुल 18 वार्ड के बीच छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल आयोजित किये जायेगे, साथ ही 7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से वार्ड नं. 19 से वार्ड नं. 35 कुल 17 वार्ड तथा दिनांक 8 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से वार्ड नं. 36 से 51 वार्ड कुल 16 वार्ड के बीच छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल आयोजित किये जानयेगे।

जिनमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगडी, गेडी दौड, भंवरा, 100 मीटर की दौड एवं लंबी कूद खेलो का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के मध्य खेला जायेगा, इसके पश्चात इसमें चयनित खिलाडी जोन स्तर (08 क्लब को मिलाकर 1 जोन होगा) पर 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित किये जायेगे।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल के लिये समिति का गठन किया गया है, पार्षद द्वारा अनुसंशित खिलाडियो की सूची के खिलाडी निर्धारित खेलोे मंे भाग लेगे। खिलाडीयों को आधार कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी आगे के स्तरों में खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल का उद्घाटन 6 अक्टूबर को महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के मुख्यातिथ्य एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जायेगा। उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल में भाग लेने की अपील की है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!