IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति का किया गया स्थापना।*

*विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा एवं शासकीय वाहनों का किया गया पूजा अर्चना।*

कवर्धा। कबीरधाम जिले के रक्षित केंद्र में स्थित वाहन शाखा (एम.टी.) वर्कशॉप में आज दिनांक-17/09/2022 को
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति का स्थापना पुलिस लाइन एम.टी. वर्कशॉप में पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। साथ ही यह भी जानकारी दिया गया कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने ही इंद्रलोक, द्वारिका नगरी, जगरनाथ पुरी, भगवान शंकर के त्रिशूल का निर्माण किये थे एवं भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का निर्माण भी भगवान विश्वकर्मा के द्वारा किया गया था। इसलिए उन्हें देव शिल्पी भी कहा जाता है, कहकर शासकीय वाहनों का पुलिस कप्तान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वाहन शाखा प्रभारी तथा वाहन चालकों के द्वारा चंदन, पुष्प श्रीफल अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया तथा वाहन शाखा प्रभारी एम.टी.ओ. शोभाराम पटेल को वाहनों के रखरखाव के लिए उनके कार्यों की सराहना की गई।

इस अवसर पर वाहन शाखा प्रभारी शोभाराम पटेल, प्रधान आरक्षक उमेश नेताम एवं वाहन शाखा के समस्त अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!