*पीजी कॉलेज मार्ग का नाम अब ‘‘विद्यापथ के नाम से जाना जायेगा*
*नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने अपने जन्मदिवस पर लगाया ‘‘विद्यापथ‘‘ का बोर्ड*
*हरीतिमा टीम के साथ किया ‘‘विद्यापथ‘‘ में किया वृक्षारोपण*
*वृद्वाआश्रम में वृद्वो से मिलकर खुशियां बांटे*
कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने आज अपने जन्मदिवस की शुरुवात हरीतिमा टीम के साथ वृक्षारोपण कर किया। वृक्षारोपण उपरांत नगर पालिका परिषद कवर्धा में जन्मदिवस के अवसर पर केक काटे एवं पीजी कॉलेज जाने वाले मार्ग को ‘‘विद्यापथ‘‘ का नाम दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने हरितिमा टीम के साथ आज पी.जी. कॉलेज के सामने ‘‘विद्या पथ‘‘ में छायादार पौधा लगाकर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। उन्होंने पौधा रोपण कर हरियाली का सन्देश दिया तथा हरितिमा टीम को अपने जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण हेतु बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया। आप सभी के सहयोग से नगर पालिका टीम बड़े शहरों की तर्ज पर शहर के सभी मुख्य मार्ग में कदम, नीम व अन्य छायादार वृक्षारोपण कर शहर को हरा भरा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर को हरा भरा बनाने हेतु आपके टीम द्वारा बनाये गए कार्ययोजना को सफल बनाने हेतु पालिका टीम आप सभी के साथ रहेंगे।
*नपा कार्यालय में मनाया गया जन्मदिवस*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा का आज 45वां जन्मदिवस है जन्म दिवस के शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका परिवार द्वारा भव्य बर्थडे सेलीब्रेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय के सभाकक्ष में निकाय के समस्त जनप्रतिनिधिगण, कार्यालयीन कर्मचारी, महिला स्वच्छता दीदी सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा ने सभी लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
*जन्मदिवस पर कॉलेज मार्ग पर लगाया ‘‘विद्यापथ‘‘ का बोर्ड*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने अपने जन्मदिवस को यादगार बनाते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व.श्री पं. विद्याचरण शुक्ल के नाम पर कॉलेज मार्ग को ‘‘विद्यापथ‘‘ का नाम देकर निकाय के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगणों के साथ मिलकर बोर्ड लगाया गया। उन्होनें बताया कि नगर पालिका परिषद की बैठक में कॉलेज मार्ग का नाम ‘‘विद्यापथ‘‘ का नामकरण किये जाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था। जिसके फलस्वरूप आज अपने जन्मदिवस पर विद्यापथ का बोर्ड लगाकर सभी को नया नामकरण के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
*वद्वा जनों को बांटे साड़ी, साल*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने अपने जन्मदिवस पर वृद्वाआश्रम पहुंचकर वहां उपस्थित वृद्वजनों के साथ अपनी खुशियां बांटे। उन्होनें सभी उपस्थित वृद्व महिलाओं को साड़ी, श्रीफल व वृद्वजनों साल श्रीफल प्रदान किया गया।
*वृद्धजनो की मांगों को किया पूरा*
नपा अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने वृद्धजनों के साथ बैठकर उनका हालचाल जाना। समय-समय पर सभी वृद्धजनो का स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु उपस्थित केयर टेकर को निर्देशित किया। वृद्धजनो ने वृद्धाश्रम के सामने फ्लोरिंग व आरसीसी कुर्सी प्रदान करने की मांग की। मांगों को तत्काल पूरा करते हुए तत्काल कुर्सी भेजे जाने व फ्लोरिंग करते हुए पेवर ब्लॉक लगाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया।


