IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दिग्विजय महाविद्यालय की प्राध्यापक, साहित्यकार कवयित्री डॉ बी.नंदा जागृत ने साहित्य के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। ‘अखण्ड भारत’ शीर्षक से रचित उनकी कविता को ”अखण्ड भारत: एक युग दृष्टा” शीर्षक, अन्तराष्ट्रीय काव्य संकलन में सम्मिलित किया गया है। इसके लिए डॉ.जागृत को ‘हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड’ प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। आई एस बी एन नंबर से प्रकाशित इस काव्य संकलन का प्रकाशन आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। संयुक्त राष्ट्र और अन्तराष्ट्रीय संघों से सम्बद्ध, लंदन और अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा ‘अखंड भारत’ विषय पर संकलित इस अन्तराष्ट्रीय काव्य संकलन को एक अगस्त 2022 को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज किया गया।

डॉ.बी.नंदा जागृत ने बताया कि 19 भिन्न – भिन्न भारतीय भाषाओं के ख्यातिलब्ध 91 रचनाकारों की रचनाये इस संकलन में संकलित है। प्रत्येक रचना का मजमून भले ही एक है परन्तु सबकी अपनी एक अलग बानगी है। जो न केवल देश में रहने वाले बल्कि विदेशों में भी निवासरत सभी रचनाकारों की अगाध देशभक्ति को दर्शाती है।

संपादक डॉ. विदुषी शर्मा एवं सह संपादक डॉ अलका शर्मा तथा उनकी पूरी टीम के अथक प्रयासों से यह महत्ती कार्य सम्पन्न हुआ। डॉ जागृत की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने शुभकामनायें एवं बधाई दी है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!