IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। देर रात तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जो अनावश्यक तीन-तीन सवारी बैठकर, शराब पीकर वाहन चलाना एव सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो के उपर अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया।
राजनांदगांव शहर में प्रायः देखा जा रहा है कि कुछ लोग अपने दोपहिया वाहन में दो से अधिक व शराब पीकर वाहन चलाते हुये शहर में देर रात तक घुमते रहते है तथा कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर बैठकर शराब पीने की सूचना मिल रही थी, जिसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव गौरव राय के पर्यवेक्षण में यातायात डी.एस.पी. यातायात दिलीप सिशोदिया, थाना कोतवाली थाना प्रभारी निरी0 नरेश पटेल, थाना बसंतपुर प्रभारी निरी. सी.आर.चन्द्रा के नेतृत्तव में टीम बनाकर शहर के मुख्य चौक चौराहो पर दिनांक 05.09.2022 एंव 06.09.2022 को देर रात तक वाहनों की जॉच की गई। इस कार्यवाही के दौरान कुल 02 चार पहिया वाहन एंव 27 दो पहिया वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही की गई है। सभी वाहन चालको के खिलाफ एम0व्ही0एक्ट की कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले कुल 04 व्यक्तिंयों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है एंव न्यायालय चालान पेश किया गया है। यह अभियान गणेश विसर्जन एंव गणेश उत्सव को देखते हुये चलाया जा रहा है आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली, बसंतपुर, चिखली, तुमड़ीबोड़ एवं यातायात स्टॉफ की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!