IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • मुख्यमंत्री से अंबागढ़ चौकी में कार्यालय खोलने की मांग को लेकर केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से अंबागढ़ चौकी में कार्यालय खोलने की मांग को लेकर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला आपका जिला है और आप लोगों की राय के आधार पर यहां कार्यालय बनेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं होगी। नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री रितेश मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आश्वासन से प्रतिनिधि मंडल संतुष्ट हुए। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन सभी क्षेत्रों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी। ओएसडी श्री एस जयवर्धन एवं पूरी टीम प्रतिबद्धता पूर्वक इस दिशा में कार्य कर रही है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री रितेश मेश्राम ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में अंबागढ़ चौकी पार्षद विजय यादव, श्री आशीष खंडेलवाल, श्री संतोष शर्मा, श्री रविंद्र यादव, श्री सुरेश देशमुख, श्री श्याम लाल निषाद, श्री शरीफ खान, श्री रफीक खान, भूतपूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री रज्जाक खान, श्री अनीश खान, श्री इमरान खान, श्री जावेद खान, श्री राजू जिया, श्री शैलेश खंडेलवाल, श्री शंकर खंडेलवाल, श्री गोलू निषाद, श्री उमाकांत मंडावी, श्री लीकेश्वर ठाकुर, श्री राम कुमार देवांगन, श्री मंडल निषाद, श्री रामनारायण उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!