IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 29 अगस्त। नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने दिग्विजय स्टेडियम में जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत 19.83 लाख रूपये की लागत से दिग्विजय स्टेडियम में मैदान समतलीकरण एवं घासरोपण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, श्री संतोष पल्ले, श्रीमती दुलारी बाई साहू व श्री गणेश पवार, दिग्विज स्टेडियम कमेटी के प्रबंधक श्री रणविजय प्रताप सिंह, छ.ग. प्रदेश एवं जिला हाकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंशारी, साई के हॉकी कोच श्री अमित माथुर, विकास खण्ड क्रीडा अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर, बास्केट बाल महिला कोच दिव्या एवं पिंकी, साई के रेखा मिश्रा, एवं मुन्ना जायसवाल, तीरथ गिरी गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही व्हालीवाल मैदान स्टेड स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसी व्हालीवाल प्रतियोगिता का महापौर सहित अतिथियों ने फिता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्टेडियम समिति के पदाधिकारी एवं खिलाडियांे ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा मैदान समतलीकरण एवं घासरोपण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद की जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आज उस महान खिलाडी की जयंती के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम में मैदान समतलीकरण एवं घास रोपण कार्य के लिये भूमि पूजन किया जा रहा है मैदान बन जाने से खिलाडियों को खेलने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी को हॉकी का जादूगर कहा जाता था, वे खेल में विलक्षण प्रतिभा के धनी थें। हमारा संस्कारधानी भी हॉकी खेल में देश विदेश में प्रसिद्ध है। मैं सभी खिलाडियों से आज इस पावन दिन में अपील करती हूॅ कि खेल में लगन के साथ अच्छी मेहनत करे और संस्कारधानी का नाम रोशन करे। हमारे शहर के अनेक खिलाडी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्कारधानी का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने पुनः खिलााड़ियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर निगम के प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम सहित खेल प्रेमी एवं खिलाडी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!