IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महिला से गालीगलौज कर छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को भोरमदेव थाना पुलिस ने धर दबोचा, पहुँचाया सलाखों के भीतर

 

कवर्धा। जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी कर फरार हुये आरोपी को भोरमदेव पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है ।

आरोपी उत्तम बंजारे पिता श्रवण बंजारे (38 साल) महिला को घर पास अकेली देखकर छेड़खानी गालीगलौज किया था।

मिली जानकारी के अनुसार महिला के द्वारा दिनांक 13.08.2022 के रात्रि में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी उत्तम बंजारे पिता श्रवण बंजारे
द्वारा अशलील गालीगलौज और छेड़खानी किया गया ।

आवेदिका ने अपने आवेदन पर लिखा है कि 12.08.2022 को आरोपी उत्तम बंजारे पिता श्रवण बंजारे आवेदिका के घर के सामने आकर आवेदिका से अशलील गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देकर,हाथ बांह पकडकर छेडछाड कर रहा था, आवेदिका ने जोर जोर से चिल्लाते हुए अपने आप को बचाई है।

भोरमदेव (राजानवागांव) थाना प्रभारी निरीक्षक रविद्र मंडावी द्वारा आरोपी के विरूद्ध धारा 294,323,506,354,34 भादवि,25/22 अपराध पंजीबद्ध आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी के लिये दबिश दिया गया,घटना की रिपोर्ट की भनक लगते ही आरोपी गांव से फरार हो गया है।

थाना प्रभारी द्वारा मुखबिरों को सक्रिय कर लगातार आरोपी के मिलने के ठिकानों में दबिश दिया जा रहा था कि दिनांक 21.08.2022 को आरोपी को थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!